PropellerAds

सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने किया ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

हरलाखी(मधुबनी): इंडो-नेपाल सीमा पर नशामुक्ति, मानव तस्करी की रोकथाम व जागरूकता  को लेकर एसएसबी अधिकारियों की स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। जिसमें सीमा सुरक्षा पुख्ता करने, सीमा क्षेत्र में चल रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने, तस्करी की रोकथाम, ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध व स्वच्छता पर विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए गंगौर एसएसबी कंपनी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि शराबंदी के सख्ती के बावजूद भी यहां के लोग नेपाल जाकर शराब पीते हैं। जिससे सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की माली हालत खराब होने के साथ साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर इस सीमा क्षेत्र को आप ग्रामीण होने के कारन बेहतर ढ़ंग से जानते है। इसीलिए जब तक आपलोगों का सहयोग नहीं मिल पाएगा, तब तक हमारे लिए सीमा की सुरक्षा पुख्ता ढ़ंग से कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। क्योंकि भारत नेपाल का सीमा पुरी तरह से खुला हुआ है। वहीं साहर उतरी पंचायत के मुखिया रामनरेश प्रसाद ने कहा कि जब से इस सीमा पर एसएसबी की तैनाती हुई है तब से सीमा पार से चोर व डकैतों का आना कम हुआ है, और हमलोग निर्भय होकर रहते है। शुरु से ही हमलोगों का संबंध एसएसबी जवानों के साथ बेहतर रहा है। हम आश्वासन दिलाते है कि सीमा पर शराबंदी को सफल बनाने के लिए एसएसबी को हम सभी ग्रामीणों का भरपुर सहयोग मिलेगा साथ ही समय समय पर सीमा क्षेत्र के गतिविधियों की सुचनाओं का आदान प्रदान भी किया जाएगा। मौके पर बासुकी बिहारी दक्षिणी मुखिया अमरेंद्र कुमार राजू, सुरेंद्र प्रसाद महतो, रवि राज व अजित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment