PropellerAds

एसडीपीओ ने किया निर्मला पुस्तकालय का उद्घाटन

हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड के खिरहर गांव में गरीब बालिकाओं के बीच शैक्षणिक विकास व शिक्षा के प्रति अलख जगाने हेतु शनिवार को निर्मला पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन संयुक्त रुप से बेनीपट्टी एसडीपीओ निर्मला कुमारी, सचिव सह मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास मिश्रा व शिक्षाविद् सज्जन कुमार ने फीता काट कर किया। इस दौरान सडीपीओ निर्मला कुमारी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे समाज में लड़कों की उपेक्षा लड़कियों को बेहतर प्लेटफाॅर्म नहीं दिया जा रहा है। हर जगह पर लड़कियों को दुसरे स्थान पर रखा जाता है। जो एक बहुत बड़ी विडबंना है। आज के समय में लड़कियां लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर पुरी तरह चलने में सक्षम है। सभी लोगों को लड़का-लड़की के अंतर को भुलकर दोनों को एक समान हक व अधिकार दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में लड़कियां हर वो काम करने में सक्षम होकर अपना परचम लहरा रही है। जो काम लड़के नहीं कर पाते है। आज बालिका ट्रेन, हवाई जहाज चालक, मंत्री, अधिकारी बनकर बेहतर काम कर रही है। इसलिए हमने समाज में उन गरीब लड़कियों के लिए पुस्तकालय खोलने का काम किया है। जो कुछ करना चाहती है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं कर पा रही है। हमारा यह पुस्तकालय उन मेद्यावी बालिकाओं के लिए समर्पित है। जो पढ़ना चाहती है वो इस पुस्तकालय से पुस्तक लेकर अपनी तैयारी कर सकती है। साथ ही अन्य लोग भी ग्रंथ व कहानियां अथवा रचना पुस्तक पढ़ सकेंगे। वहीं मुखिया विकास मिश्रा ने भी कहा कि हम गरीब बालिकाओं के साथ हमेंशा खड़े है और उनकी पुरी मद्द भी करेंगे। इस पुस्तकालय के खुलने से खासकर बालिकाओं के शैक्षणिक विकास में अवश्य ही मददगार होगी। मौके पर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार झा, पंसस रामप्रवेश मिश्र, डामु मुखिया अनिसुल अंसारी, झिटकी मुखिया ललटू मंडल, राजीव मंडल, गौड़ीशंकर चौधरी, माधव चैधरी, असर्फी मंडल, कमलदेव चैधरी, बिल्टू साह, रामाशीष पंजीयार व मो. जाकिर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment