मधुबनी : नगर परिषद चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया. शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र में महराजगंज, लहेरियागंज, स्टेशन सहित अन्य कई स्थानों पर मतदान करने के लिए जन जागरण युवा समिति तथा संगीत एवं ललित कला समिति के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 18 से 20 मई तक झंझारपुर नगर पंचायत, जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत में किया गया. डा. शिव नारायण मिश्र द्वारा रचित एवं निर्देशित नाटक जागो मतदाता का मंचन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बिरजू मिश्र, शुभम कुमार, दशरथ कुमार, अंशु ठाकुर, अविनाश कुमार, रजनी कुमारी, प्रदीप कुमार मिश्र, रमेश राम, प्रभास झा, हर्षित आर्पन सहित 24 कलाकार शामिल हुए.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment