PropellerAds

आटो स्पेयर की दुकान से दो बाल श्रमिक मुक्त

मधुबनी : श्रम विभाग के धावा दल द्वारा किये गये छापेमारी में जयनगर स्थित आटो स्पेयर की दुकान से दो बाल श्रमिकों को शनिवार को मुक्त कराया गया. दो नवालिग बाल मजदुरों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया. जबकि गैरेज संचालक के विरूद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत अभियोजन व सर्टिफिकेट की कार्रवाई की गई है. श्रम अधीक्षक रिपुसुदन मिश्रा के दिशा निर्देशन में गठित पांच सदस्यी  धावा दल द्वारा शनिवार को जयनगर स्थित मुस्कान आटो स्पेयर की दुकान पर छापा मारा गया. जहां बलडीहा वार्ड नंबर 1 जयनगर निवासी मो. गुडु (उम्र 13 वर्ष ) व मो. अली कदर (13) कार्य कर रहा था. बाल श्रम कानुन के तहत मुक्त कराया गया. को बाल श्रम कानुन के तहत मुक्त कराया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी अशोक कुमार कर रहे थे. इसके अलावा धावा दल में एलइओ लव कुश चौधरी, सोहैल अहमद, जुबैर आलम व विष्णुधर शामिल रहे. श्रम अधीक्षक रिपुसुदन मिश्रा ने बताया कि धावा दल द्वारा दुकान से मुक्त कराये गये दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये देने की मांग की जा रही है. दोनों बाल मजदूरों का आधार व बैंक एकांउट उपलब्ध होने पर उक्त राशि उनके खाते में भेज दिया जायेगा. इसके साथ ही दुकान मालिक सुदीद कुमार साह के विरूद्ध श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment