PropellerAds

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, निर्भिक होकर करें मतदान : जिलाधिकारी

मधुबनी : नगर निकाय आम चुनाव 2017 के मतदान के पूर्व शनिवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निवार्ची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने वाट्सन स्कूल में मतदान कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों का ब्रिफिंग किया. डीएम ने मतदान में भाग लेने वाले दंडाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं मतदान में भाग लेने वाले कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भिक होकर मतदान कराएं. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी परिस्थिति में मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस का इंतजाम रहेगा. विशेष परिस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को तत्काल सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की जा सकती है. डीएम ने कहा कि किसी भी हाल में वगैर पहचान पत्र के किसी भी आदमी को मतदान नहीं करने देना है. उन्होंने निस्पक्ष चुनाव कराने के लिए कर्मियों को प्रेरित किया. इस मौके पर एसपी दीपक बरनवाल ने भी निर्भिक होकर मतदान करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को प्रोत्साहित किया. जिला निवार्ची पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने आरके कॉलेज अवस्थित वजगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने आरके कॉलेज के बीएड भवन के प्रथम तल पर अवस्थित चारों हॉल का मुआयना किया. जहां मधुबनी नगर परिषद, झंझारपुर, जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत के लिए हुए मतदान के ईवीएम को रखा जाएगा. डीएम व एसपी के निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ सह नगर परिषद के निवार्ची पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी शामिल थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment