PropellerAds

एसएसबी व नेपाली पुलिस ने सीमा पर किया ज्वाईंट पेट्रोलिंग

हरलाखी(मधुबनी): इंडो नेपाल के डिघिया सीमा पर तैनात एसएसबी व नेपाली आर्म्स पुलिस फोर्स (एपीएफ) के जवानों ने ज्वाइंट पैट्रोलिंग कर सीमा क्षेत्रों का जायजा लिया। पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज रोमेश मलहोत्रा, नेपाल एपीएफ के एसआई विष्णु प्रसाद रोका के संयूक्त नेतृत्व में नेपाली फोर्स के साथ एसएसबी जवानों ने सीमा पर साझा गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान दोनों देश के जवानों के द्वारा सीमा स्तम्भों की जांच की गई। दोनों देशों के बीच छोटी सड़कों का जायजा लिया गया। दोनों देशों की सीमा पर स्थित बार्डर पीलरों की स्थिति का जायजा भी लिया गया। साथ ही सीमा पर तस्करी की रोकथाम, सीमा पर आतंकी गतिविधि व राष्ट्रविरोधी तत्वों पर नजर रखने व सुरक्षा को लेकर दोनों देश के जवानों के बीच कई अहम बिंदुओं पर भी फैसला लिया गया। नेपाली फोर्स के साथ आपस में समन्वय बनाकर साझा गश्ती करने की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए पत्रकारों को डिघिया में एसएसबी कंपनी इंचार्ज श्री मलहोत्रा ने बताया कि भारत नेपाल का सीमा पुरी तरह खुला हुआ है। जिसकी सुरक्षा के लिए आपस में समन्वय की जरुरत है। वैसे सीमा पर नशीले पदार्थ व तस्कारी के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की पकड़ धकड़ के लिए एसएसबी प्रतिबद्ध तरिके से शराबबंदी को कारगर बनाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही सीमा पर शांति व सूरक्षा के लिए एसएसबी जवान कटिबद्ध है। खासकर सीमा की बेहतर सुरक्षा के लिए सीमा क्षेत्र के आमलोगों से भी समन्वय स्थापित करने का हमारा प्रयास चल रहा है। मौके पर एसएसबी के बीओपी इंचार्ज बलवीर सिंह समेत अन्य जवान मौजूद थे।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment