PropellerAds

लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन

हरलाखी(मधुबनी): लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत हरलाखी प्रखंड के सोनई में स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्ष बीडीओ सरोज कुमार बैठा ने की। बताते चले कि पंचायत को लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत पूर्ण स्वच्छ किया जाएगा। जहां बीडीओ ने उपस्थित ग्रामीणों से खुले में शौंच मुक्त पंचायत बनाने की अपील किया। संबोधित करते हुए बीडीओ श्री बैठा ने कहा कि देश व समाज का विकास तबतक संभव नहीं है। जबतक नैतिक सोंच नहीं बदलेगी और सोंच को बदलने के लिए पहले हर घर में शौचालय बनाना होगा। आज गांव की 70 फिशदी लोग घर से बाहर खुले में शौच करते है। खासकर इसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। जिससे परिवार में तनाव व तरह तरह की बिमारियां पैदा होती है। लोग बिमारी के कारण गरीबी से बाहर निकल नहीं पा रहे है। इसलिए एक महिना पेट काट कर खा लें, लेकिन शौचालय जरूर बनावें। बनाने के बाद सरकार पंचायत के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देगा। वहीं पंचायत समिति सदस्य सितारमण शुक्ल ने कहा कि घर घर शैचालय बन जाएं तो लोगों का नैतिक शौंच भी बदलेगा और पंचायत विकास के पथ पर तेज रफ्फतार पकड़ेगा। खुले में शौच पंचायत के शान में बाधा है। इसलिए हम सभी को मिलकर खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाना है। मौके पर जीविका के परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार, आवास पर्यवेक्षक चंद्रवीर कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी, शिव कुमार, लीपीक मो. अंसार आलम, पप्पू कुमार पासवान, अमित कुमार झा, सहित कई लोग मौजुद थे।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment