हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान सीमा से तस्करी के लिए लाए जा रहे 370 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। जबकि मौके से तस्कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह जब एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे तो तस्कर नेपाल से भारत शराब ला रहा था। जहां सीमा पर गश्त कर रहे जवानों को देख शराब को बार्डर पर ही फेंक नेपाल फरार हो गया। जिसे एसएसब जवानों ने जब्त कर लिया। जानकारी देते हुए कंपनी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवानों द्वारा यह कार्रवाई पीलर संख्या 291/3 के पास से किया है। जिसमें 370 बोतल नेपाली सौंफी देशी शराब शामिल है। जब्त शराब को उत्पाद विभाग मधुबनी के हवाले कर दी गई है। वैसे शराब समेत अन्य वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए हमारे जवान पुरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment