PropellerAds

कुख्यात रंजीत पर 50 हजार का इनाम

मधुबनी: कुख्यात रंजीत महतो पर सरकार ने 50 हजार रुपये की इनाम घोषित किया है। एसपी दीपक बरनवाल ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। एसपी ने बताया कि रंजीत के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम मिलेंगे। सूचना देने वाले व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी भी होगी। रंजीत राजनगर थाना के मलहनमां गांव का रहने वाला है। उसपर जिले के विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। इसमें जयनगर के दर्जी आलम खां एवं बाबूबरही के ईंट भट्ठा मालिक नंद यादव की हत्या शामिल है। हाल ही में खजौली पेट्रोल पंप पर कार्बाइन से फायरिंग, मधुबनी टाउन में आभूषण व्यवसायी सुमित ठाकुर के साथ हुई लूट की घटना में भी पुलिस उसकी संलिप्तता बता रही है। कई थानों की पुलिस रंजीत महतो की गिरफ्तारी को लेकर छान मार रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। घोघरडीहा थानेदार पर कारण बताओ नोटिस: मधुबनी। कर्त्तव्यहीनता एवं काम में लापरवाही बरतने के आरोप में घोघरडीहा थानेदार सरोज कुमार के खिलाफ एसपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसपी दीपक बरनवाल ने सोमवार को बताया कि पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं में थानेदार का रोल अच्छा नहीं रहा है। खासकर लूट की घटनाओं के उद्भेदन करने में वह विफल रहा है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment