मधुबनी: आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की हड़ताल समाप्त हुई। बुधवार से सभी आंगनवाड़ी केंद्र विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगी। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के द्वारा पिछले 24 मार्च से राज्य स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा था। जो पटना में सम्मानजनक समझौता के बाद खत्म किया गया। इसके लिये सरकार से कई मांगो जैसे उम्र सीमा, चुनाव नही लड़ने की बाध्यता, चयनमुक्ति रोकने समेत सभी गैर वितीय मांगों को माने जाने के आश्वासन पर हड़ताल को तोड़ दिया गया है। उक्त जानकारी यूनियन के मधुबनी जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार व जिलाध्यक्ष रामपरी देवी ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ती जारी कर दिया। संघ के अधिकारियों ने बुधवार से सभी केंद्र को ससमय खोलने का आह्वान किया है। साथ ही सभी सेविका व सहायिका को 24 मार्च से अब तक चले लंबे हड़ताल में एकजुटता का परिचय देते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। सभी सेविका और सहायिका को अपना योगदान सुनिश्चित करने का निवेदन संघ के अधिकारियो ने किया है। हड़ताल समाप्त की घोषणा के साथ जहां कर्मचारियों में खुशी है वहीं पोषक क्षेत्र के नौनिहालों की रूकी हुई सेवा बहाल हो गया है।
Home / झंझारपुर /
ताजा खबर /
मधुबनी
/ सम्मानजनक आश्वासन के बाद धरना खत्म कर आंगनबाड़ी कर्मचारी लौटी काम पर
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment