PropellerAds

प्रत्याशी के समर्थको द्वारा धमकाने का आरोप

झंझारपुर(मधुबनी): आने वाले 21 तारीख को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बेलाराही वार्ड 16 के दो मतदाताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखीत आवेदन देकर निकाय चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी चन्द्रमोहन दास के समर्थको के द्वारा धमकाने, महिलाओं को आपत्तीजनक शब्द कहने व गाली-गलोज करने का अरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाया है। आवेदन को एसडीओ विमल कुमार मंडल ने झंझारपुर थानाध्यक्ष को यथोचित कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है। वार्ड 16 निवासी लक्ष्मी राय एवं राम विलास मंडल ने आवेदन में कहा है कि उक्त प्रत्याशी अपने समर्थको द्वारा उनके पक्ष में वोट देने के लिए शपथ लेने का दवाव बनाते है। साथ ही आवेदन में यह भी दर्शाया है कि निम्मलिखित लोग दबंग-उदंड अपराधिक व असामाजिक चरित्र के लोगों के साथ मिलकर एक नाजायज गुट बनाकर रात-दिन घुमते रहते हैं। साथ ही वार्ड 16 के एक चाय दुकान पर नाजायज मजमा लगाये रहते हैं और यहीं सारी आपराधिक योजना की तैयारी व संचालन किया करते। साथ ही ऐसा नही करने पर चुनाव के बाद देख लेने का धमकी भी दे रहे है। आवेदन में वार्ड 16 के ही आठ लोगो का नाम देकर उन्हे आरोपित किया है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है वे कुमोद कुमार दास, प्रिय रंजन दास उर्फ राजू, मुकेश कुमार कर्ण उर्फ संजीव, प्रमोद कुमार दास, सुरेश मंडल,सुमंत कुमार दास, बजरंगी राय एवं यतीश कुमार उर्फ अंकित हैं। आवेदक ने अधिकारी से स्वेच्छा एवं भयमुक्त मतदान करने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। इस बाबत अरोपित प्रत्याशी ने अपने उपर लगे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे विपक्षी प्रत्याशी की साजिश बताई है।
सरफराज सिद्दीकी
संपर्क: 9430680084
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment