हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा से सटे हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपट्टी गांव में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब 48वीं वाहिनी एसएसबी कैंप के इंचार्ज ने बिना किसी कारण के एक ग्रामीण की पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा करते हुए कैम्प इंचार्ज अशोक पाल के विरोध मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप था कि महादेवपट्टी एसएसबी कैंप इंचार्ज अशोक पाल ने बिना किसी कारण के महादेवपट्टी गांव निवासी देवनारायण यादव के 16 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार की पिटाई कर दी। जिससे गांव के लोग आक्रोशित होकर कैंप का घेराव कर जमकर हंगामा व एसएसबी के विरोध में नारेबाजी की। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस को सुचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना प्रभारी संजय कुमार अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी भी नहीं मानी और एसएसबी कैम्प के अंदर प्रवेश कर गए। पीडि़त बालक ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि जब वह खेत से प्याज ला रहा था।
तब कैंप इंचार्ज अशोक पाल ने उसे रोककर सामान दिखाने को कहा। उसने सामान दिखाया और जाने की अनुमति मांगने लगा। तब कैंप इंचार्ज ने उसे रोकते हुए जोड़दार थप्पड़ लगा दी और कहा कि मुझसे जुबान लड़ाता है, दो मिनट खड़ा नही रह सकता है। इस पर बालक प्याज की बोड़ी वहीं छोड़ दी और रोते हुए घर गया और सारी बात अपने पिता को बताया। जिसके बाद उसके पिता ने गांव के किसानों व ग्रामीणों के साथ कैम्प के पास पहुंचे तो कैम्प इंचार्ज ने उसे कहा कि भाग जाओ नही तो गोली मार देंगे। इसके ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया, और फिर सभी लोग नारेबाजी व हंगामा करना शुरु कर दिया। वहीँ ग्रामीण शिवचंद्र प्रसाद यादव, बिंदेश्वर पंडि़त, उपेंद्र यादव, मुनी यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव, राम उदय दास व घूरन यादव सहित अन्य ने पुलिस को बताया कि कैंप इंचार्ज व एसएसबी जवान स्थानीय ग्रामीण, किसान व महिलाओं को परेशान करते हैं। जिसकी शिकायत कई बार एसएसबी अधिकारी को भी दी गई है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि एसएसबी जवान तस्करों को छोड़ देते है, और तस्करों के साथ बैठकर शराब भी पिता है। इस मामले को लेकर एसएसबी कैम्प में स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधियों की बैठक कर ग्रामीणों से एसएसबी की वार्ता कराई गई। कैंप इंचार्ज अशोक पाल ने बालक को पीटने को लेकर ग्रामीणों से माफी मांगी है साथ ही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए अन्य गंभीड़ आरोप से इंकार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले मे आपसी सहमति से वार्ता कर लोगों को शांत करा स्थिति नियंत्रित करा दी गयी है। विक्रम भगत नागवंशी संपर्क: 8678072643
0 comments:
Post a Comment