हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा स्थित पिपरौन कस्टम कार्यालय पर अधिकारी द्वारा अवैध उगाही का आरोप लगाकर जदयु प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। दिए गए उक्त पत्र मे श्री गुप्ता ने उल्लेख किया है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थापित जयनगर और पिपरौन(जटही) कस्टम कार्यालय से भारत सरकार को करोड़ों रुपये की राशि के राजस्व की क्षति उनके अधिकारी और बिचौलियों के कारण हो रही है। अधिकारीयों और बिचौलियों के मिलीभगत से छोटे -छोटे बाईपास अवैध व्यवसाय करने वाले लोग सरकार के राजस्व की क्षति पहुँचाकर लाखों के अवैध कमाई राष्ट्रीयता के बिरुद्ध करते है। साथ ही कस्टम अधिकारी भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त होकर अच्छी कमाई करते है। भारत सरकार से अनरोध है कि कस्टम अधिकारी के बिरुद्ध आर्थिक अपराध अनुसन्धान के तहत सख्त करवाई करने की दिशा में ठोस कदम उठावें ताकि भारत सरकार के राजस्व की हो रही क्षति को बचाया जा सके। इस संबंध में कस्टम कार्यालय पिपरौन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार किया है।
विक्रम भगत नागवंशी
संपर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment