PropellerAds

छापेमारी में 57 बोतल शराब व बाईक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हरलाखी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत इंडो-नेपाल सीमा स्थित हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव पुलिया नंबर 3 के पास छापेमारी कर विदेशी महंगी शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव निवासी रामउदगार सहनी के रुप मे की गई है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा व हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उमगांव के कमला नहर के समीप हनुमान मंदिर के पास तस्करों का काफी दूर तक पीछा करते हुए कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक तस्कर के साथ एक बाइक भी जब्त की गई है। जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। फरार तस्कर उमगांव निवासी सिकंदर यादव को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता कर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पर शराब की तस्करी की रोकथाम व तस्करों की धड़पकड़ को लेकर यह अभियान अभी चलता रहेगा।
विक्रम भगत नागवंशी 
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment