PropellerAds

भाजपा नेता के निधन पर शोक संवेदना

बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के बनकट्टा निवासी सह भाजपा नेता जितेंद्र नारायण झा के निधन पर भाजपा कार्यककर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया. वे पिछले तीन महीनों से बिमारी से पीड़ित थे. बता दें वे भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष और विद्यार्थी परिषद के नेता भी रह चुके थे. साथ साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य भी रह चुके थे. वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से भाजपा के एक सच्चे सिपाही की कमी खलेगी. वे जिला में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का काम भी बखूबी तरीके से किया. कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुये उनकी मृत आतमा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना भी की. वहीं शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, विमल कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, सुभाषचंद्र उदय, प्रो. भवानंद झा, डा. वागिशकांत झा, मोहन मिश्र, विवेकानंद झा, सिंघेश्वर कामत, सरोज कुमार झा, राजीव कुमार झा सहित अन्य लोग भी शामिल थे.‌‍‍
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment