PropellerAds

यंहा हो रहा है अश्वमेघ महायज्ञ, निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड के पिपरौन स्थित राजपुतानी टोला में 10 दिवसीय अश्वमेघ महायज्ञ शुरु कर दी गई है। जिसको लेकर सोमवार को 151 कुवांरी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पुजा स्थल से चलकर गाजे बाजे व अश्व घोड़ा के साथ चलकर भारत नेपाल सीमा से निकलने वाली जमुनी नदी के राजघटा से पवित्र जल भरकर पिपरौन, दुर्गापट्टी समेत अन्य गांवो का परिक्रमा कर यज्ञ स्थल पहुंचा। जहां स्वामी सीताराम शरण ने वेदमंत्रोच्चारण कर कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित किया। जानकारी देते हुए प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस यज्ञ में 11 वैदिक आचार्य के द्वारा पुजन व हवन किया जाएगा। पिपरौन के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 10 दिवसीय महायज्ञ को लेकर आयोध्या के साधू व संत के अलावा नेपाल से भी कई कथावाचक पहुंचे हैं। महायज्ञ को लेकर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। मेला में रासलीला व भागवत कथा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल कूद एवं विभिन्न साधनों का प्रबंध किया गया है। मौके पर प्रमोद गुप्ता, बिल्टू प्रसाद महतो, रणवीर सिंह, देवनारायण महतो, विनोद महतो, अजित सिंह, रामा महतो, सुजित सिंह, रामानंद सिंह, रामसुफल राम, दिनेश गुप्ता, दीपक महतो, शंभू सिंह, बंटी सिंह, जिवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, यशवंत कुमार व लल्लू सिंह सहित  ग्रामीण मौजूद थे। 
विक्रम भगत नागवंशी। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment