PropellerAds

एसएसबी ने सीमा से नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा पर तैनात गंगौर एसएसबी कंपनी अंतर्गत अखरहरघाट बीओपी के जवानों ने गश्ती के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाए ता रहे 120 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना के बैरवा गांव निवासी चरित्र सहनी के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल से प्लास्टिक की एक बोरी में 120 बोतल नेपाली सौंफी उमंग शराब लेकर अखराहरघाट के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जहां एएसआई सुनिल कुमार के नेतृत्व में बार्डर पर तैनात नाका पार्टी ने बार्डर पीलर संख्या 53 के पास भारतीय क्षेत्र के 5 सौ मीटर अंदर शराब के साथ तस्कर को धर दबोच लिया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए गंगौर एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जब्त शराब व तस्कर को मधुबनी उत्पाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शराब व अन्य समानों की तस्करी के रोकथाम के लिए हमारे जवान हमेंशा प्रतिबद्ध है।
व्रिकम भगत नागवंशी। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment