हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी
प्रखंड अंतर्गत मानसरोवर अवासिय विद्यालय विज्ञान नगर बौरहर परिसर में
हीरा फकीर एजूकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा महात्मा गांधी मेघा पुरस्कार
परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी दें कि हीरा फाउंडेशन के द्वारा
नेगेटिव मार्किंग के आधार पर वर्ग 5 से 8 तक के क्षेत्र के विभिन्न स्कुलों
के बच्चों के बीच प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। जहां सफल छात्रों को
अवकाश प्राप्त शिक्षक रामप्रसाद ठाकुर, राम कुमार यादव के द्वारा पुरस्कृत
किया गया। दुसरी तरफ नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर जलवे भी
विखेरे। इस दौरान संबोधित करते हुए डायरेक्टर शंभूनाथ ठाकुर ने कहा कि आज
भारत समेत पुरी दुनिया में लोगों को शिक्षा से जोड़ने की कवायदें चलायी जा
रही है। भारत भी अब शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। हमारा समाज
भी शिक्षा के प्रति पुरी गंभीर है। लेकिन इस बीच हम सभी को एक डर है कि
कहीं शिक्षा की इस रेस में हम अपनी संस्कृति व नैतिक सोंच को न भूल जायें।
इसलिए हम सभी को यह चाहिए कि हम बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिक
सोंच व समाजिक ज्ञान की जानकारी के साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जाना
आवश्यक है। ताकि हम अपने संस्कृति व सोंच को बनाये रखें। वहीं हीरा फकीर
फाउंडेशन के अध्यक्ष शोभाकांत भारती ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का
महत्व काफी बढ़ गया है। बिना शिक्षा के इस संसार में जीवनयापन कर पाना संभव
नहीं है। इसलिए हम सभी का परम कर्तव्य बनता है कि बच्चों में बेहतर शिक्षा
दिये जाने का प्रयास करें। ताकि हमारे समाज का आने वाले भविष्य उज्जवल हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पल्टू कोरिक उच्च विद्यालय तिसीयाही के पूर्व
प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद महतो ने किया। मौके पर रामश्रेष्ठ दिवाना,
रामकिशोर निराला, नागेश्वर यादव, कबिंद्र कुमार कंठ समेत अन्य लोग मौजूद
थे।
विक्रम भगत नागवंशी
विक्रम भगत नागवंशी
संपर्क: 8678072643


0 comments:
Post a Comment