मधवापुर(मधुबनी): कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद एवं हरलाखी विद्यायक सुधांशु शेखर ने संयुक्त रूप से सोमवार की देर शाम शंकर चौक साहरघाट के पास स्थानीय व्यवसायी के सौजन्य से नवनिर्मित अल्ट्रासाउंड डायनोसिस सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता मो. शब्बीर ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद ने कहा कि साहरघाट में इस तरह के अल्ट्रासाउंड जांच घर के खुल जाने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। क्योंकि इस जांच के लिए गांव के मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। गरीब तबके के लोग राशि के अभाव में बाहर नहीं जा पाते थे। इसके खुल जाने से लोगों को काफी सहुलियत होगी। मौके पर हरलाखी विद्यायक सुधांशु शेखर, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र झा, रामउदार यादव, राजू राय, लाल ¨सह, शिवचंद्र मिश्रा, सुदिष्ठ नारायण झा, सुधीर गुप्ता, एकराम अंसारी, डा. आरके मंडल, डा. शहाबूदीन डा. तबरेज सहित बाजार के कई व्यवसायी और आम नागरीक उपस्थित थे।
विक्रम भगत नागवंशी
संपर्क: 8678072643

0 comments:
Post a Comment