PropellerAds

मधुबनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात रंजीत पुलिस एनकाउन्टर में मारा गया

मधुबनी: कुख्यात रंजीत महतो पर सरकार ने 50 हजार रुपये की इनाम घोषित किया था। रंजीत राजनगर थाना के मलहनमां गांव का रहने वाला है। उसपर जिले के विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। इसमें जयनगर के दर्जी आलम खां एवं बाबूबरही के ईंट भट्ठा मालिक नंद यादव की हत्या शामिल है। हाल ही में खजौली पेट्रोल पंप पर कारबाइन से फायरिंग, 8 फरवरी को जयनगर में पंचायत समिति सदस्य सतन झा पर जानलेवा फायरिंग, मधुबनी टाउन में आभूषण व्यवसायी सुमित ठाकुर के साथ हुई लूट की घटना में भी पुलिस उसकी संलिप्तता बता रही है। कई थानों की पुलिस रंजीत महतो की गिरफ्तारी को लेकर छपेमरी कर रही थी।
जानकारी के अनुसार जयनगर थाना पुलिस व एसटीएफ ने गुप्त सुचना के आधार पर आज बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे जयनगर थाना क्षेत्र के डोरवार पंचायत अंतर्गत गोबराही गांव स्थित रामबाबू यादव के इंट भट्ठा पर पुलिस एनकाउन्टर में मारा गया। रंजीत के पास से 3-4 मोबाइल फ़ोन व भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुई है। घटना की पुष्टि एसपी दीपक बरनवाल  ने करते हुए बताया कि रंजीत के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम रखा गया था, और सूचना देने वाले व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी भी दी गयी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि रंजीत ग्रुप के दूसरे कुख्यात अपराधी बाला मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment