PropellerAds

बीडीओ ने सात निश्चय पर मुखिया के साथ की बैठक

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे बीडीओ सरोज कुमार बैठा के द्वारा सभी पंचायत के मुखिया व सचिव के साथ एक बैठक की गई। बैठक मे मुख्यतः मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना के तहत राशि उपलब्ध होने के बाबजूद कार्य प्रारम्भ नही होने के सम्बन्ध मे परिचर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री बैठा ने मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए इसे क्रियान्वयन करने की बात कही। उन्होंने योजनान्तर्गत वार्ड समिति का गठन कर सभी वार्ड मे आवासए नल का पानीए तथा पक्की गली एवं नाली पर काम प्रारम्भ नही होने के कारण सभी मुखिया व सचिव को कारणपृच्छा पत्र देते हुए तीन दिनो के अंदर स्पष्टिकरण देने की मांग की। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्राए विनय कुमार कर्णए रमेश मिश्रए दयानंद झाए राकेश ठाकुरए मदन रामए ललटु मंडल सहित कई मुखिया व सचिव मौजूद थे।
विक्रम भगत नागवंशी 
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment