PropellerAds

न्यायालय के फैसले पर मुखिया संघ ने जताया हर्ष

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय उमगांव परिसर में मुखिया संघ ने उच्च न्यायालय के फैसले आने के बाद हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करते हुए संघ ने एक दुसरे को गुलाल लगा खुशी का इजहार किया है। इस दौरान मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में सरकार के फैसले के खिलाफ मुखिया संघ के द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निस्पक्ष फैसला कर हमारे अधिकार को दिलाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में मुखिया को उसके हक अधिकार से महरुम कर वार्ड सदस्य को राशि खर्च करने को दिया था। जहां हमलोगों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया व आज माननीय न्यायालय ने फैसला देकर सभी मुखिया के अधिकार को वापस करने का काम किया है। इसलिए आज कानुन पर हम सभी का विश्वास और अधिक प्रबल हुआ है। न्यायालय को मुखिया विनय कुमार कर्ण, दयानंद झा, रमेंश मिश्र, ललटून मंडल, राकेश ठाकुर, गीता देवी, वनारसी देवी, रंजना देवी, अख्तरी खातुन, जेबरी देवी, शिवचंद्र मिश्रा, रामएकबाल मंडल, रेणु देवी, कविता पाण्डेय, मदन राम समेत अन्य धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विक्रम भगत नागवंशी 
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment