मधुबनी: नगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े कथिततौर पर एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ कुमार इन्द्र प्रकाश ने नगर थाना पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वैशाली के रहने वाले सोनू कुमार सिंह को साइबर क्राइम मामले में मधुबनी शहर के निधि चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू के पास से 8 एटीएम कार्ड, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, तीन मोबाइल हैंडसेट, दो पैन कार्ड, 2,200 रुपये नकदी भी बरामद किया गया है। सोनू का अपाची बाइक भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कलुआही थाना क्षेत्र शुभंकरपुर निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी विश्वंभर चौधरी ने नगर थाना में कांड संख्या-09/17 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम के माध्यम से खाते से 48 हजार रुपये निकासी कर लेने का उल्लेख किया था। इस कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से लाभान्वित किए जाने का लालच देकर साइबर क्राइम से जुड़ा एक गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। साथ ही ऐसे लोगों का खाता संख्या, एटीएम कार्ड एवं पिन नंबर भी अपने पास रख लेता था। इसी गिरोह के एक सदस्य सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, नगर थाना के एसआई रंजीत कुमार एवं धीरज कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ कुमार इन्द्र प्रकाश ने कहा कि सोनू कुमार सिंह एवं इसके सदस्य लोगों को कॉल कर अपने को बैंक अधिकारी बताकर झांसे में ले लेता था तथा एटीएम या खाता बंद होने के कगार पर रहने की बात कहकर एटीएम कार्ड का नंबर एवं पिन नंबर ले लेता था। फिर उसके खाते से उन खातों में ऑनलाइन राशि का ट्रांसफर कर देता था जिसका एटीएम कार्ड एवं पिन नंबर उनके पास पहले से मौजूद रहता था। राशि ट्रांसफर करने के बाद एटीएम से राशि की निकासी कर लेता था। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, औऱ इस कांड के उछ्वेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी में महती भूमिका निभाने वाले नगर थाना के एसआई धीरज कुमार एवं रंजीत कुमार को रिवार्ड के लिए एसपी से अनुशंसा की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment