PropellerAds

विद्यापति के गांव बिस्फी में कवि सम्मेलन

मधुबनी: साहित्य अकादमी नई दिल्ली व नवारम्भ मधुबनी द्वारा पहली बार महाकवि विद्यापति की जन्म स्थली बिस्फी गांव में आज 27 मई को मैथिली कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ग्रामालोक कार्यक्रम के अन्तर्गत देश भर में आयोजित होने वाली इस श्रृंखला में मैथिली का यह पहला आयोजन बिस्फी से शुरू हो रहा है। नवारम्भ के निदेशक युवा कवि अजित आज़ाद ने बताया कि इस आयोजन में मैथिली के पांच कवि भाग लेंगे । जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामेश्वर निशान्त करेंगे। अन्य प्रमुख कवियों में जयनारायण गिरि इन्दु, शिव शंकर राय, गोपीकान्त झा रमण एवं अक्षय आनन्द सन्नी शामिल हैं। शाम चार बजे से आयोजित होने वाला यह आयोजन जन्म स्थली परिसर में बने सभा कक्ष में सम्पन्न होगा। साहित्य अकादमी के ओएसडी डॉ देवेन्द्र कुमार देवेश के अनुसार मैथिली के आदि कवि विद्यापति के गांव से इस ग्रामालोक कार्यक्त्रम की शुरुआत से गांवों में रहने वाले कवियों एवं श्रोताओं को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। आयोजन से गांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फलक मिलेगा।
विक्रम भगत नागवंशी 
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment