PropellerAds

योजनाओं में वार्ड सदस्यों की भागीदारी खत्म करने को ले जताया विरोध

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने किया। बैठक में सरकार के द्वारा वार्ड सदस्यों के प्रति उदासीन रवैये व सात निश्चय योजना से भागीदारी खत्म करने पर चर्चा परिचर्चा करते हुए सभी ने विरोध भी जताया। बैठक में 28 मई को महासंघ के कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं तत्काल रामश्रेष्ठ कामत को प्रखंड अध्यक्ष के रुप में मनोनयन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि हमेंशा से बिहार सरकार के द्वारा हम वार्ड सदस्यों के साथ सौतेलापन का व्यवहार किया जाता रहा है। इस सरकार के द्वारा हमारे हक व अधिकार का हनन किया जा रहा है। जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए अब हमलोग भी चुप बैठेने वाले नहीं है। जब तक हमारा हक व अधिकार नहीं दिया जाएगा। तब तक हम सभी वार्ड सदस्य एकजूटता के साथ सरकार को आंदोलन के जरिए घेरने का काम करेंगे। मौके पर दिनेश यादव, लक्ष्मी मंडल, प्रमोद शर्मा, अमृति देवी, मदन साह, फेकु महतो, मुकेश कुमार ठाकुर, अरुण कुमार ठाकुर, मिथिलेश देवी, राजेंद्र राम, नजमा खातुन, रैसुन खातुन, राजेश साह, रामसुदंर मंडल, अर्चना कुमारी, सुरेखा देवी समेत कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।
विक्रम भगत नागवंशी 

संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment