PropellerAds

ग्रामीणों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी


राजनगर(मधुबनी): राजनगर के सुगौना में रविवार को प्रेमी-पे्रमिका को शादी के बंधन में बांधकर अंतरजातीय विवाह संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम गांव के देवस्थान में हुआ। ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हुई इस शादी समारोह में सैकड़ों के तादाद में लोग शामिल हुए। और मंगलकामना के साथ वर-वधु को आशीर्वाद दिया। जानकारी अनुसार वर बी-कॉम का छात्र है। वहीं वधु भी पढ़ीलिखी है। शादी समारोह के दौरान मुखिया अजीत कुमार राय, सरपंच रितु देवी व पंसस प्रेमशेखर झा भी मौजूद थे। इन लोगों ने बताया कि यह शादी आपसी रजामंदी से हुई है। दोनों के बीच विगत कई माह से प्रेम संबंध था। इसकी भनक जब परिजनों व ग्रामीणों को लगी तब दोनों परिवार को इस शादी के लिए तैयार किया गया। फिर लड़का-लड़की के सुखद दांपत्य जीवन के लिए इस तरह का कदम उठाया गया और शुभ मुहूर्त में हिन्दु रीति-रिवाज से विवाह कराया गया है। शादी के मौके पर वर-वधु को भेंट स्वरूप उपहार देने के लिए ग्रामीण स्तर पर चंदा इकट्ठा किया गया था।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment