बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के बनकट्टा स्थित उड़ेन गांव निवासी ऑटो चालक आनंद ठाकुर की पुत्री सुप्रिया कुमारी ने इंटर विज्ञान की परीक्षा में 350 अंक लाकर एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है. बेनीपट्टी के ड़ा. एनसी कॉलेज में नामांकित छात्रा सुप्रिया बेहद ही गरीब परिवार से है और 2015 में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में भी 382 अंक लाकर राज्य की टॉप टेन में भी जगह बनाकर अपने गांव, समाज, माता पिता और गुरुजनों के साथ ही बेनीपट्टी का नाम रौशन कर चुकी है. उनके पिता पेशे से एक ऑटो चालक हैं और इसी के जरिये वे अपनी मेघावी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिये दिन रात जी तोड़ मेहनत करने का काम भी कर रहे हैं. गरीबी के बावजूद उनकी गृहिणी माता आरती देवी और पिता आनंद अपनी पुत्री की सफलता से खासे उत्साहित हैं और उच्च शिक्षा दिलाकर उनके सपनों को साकार करना चाहते हैं. सुप्रिया उच्च शिक्षा प्राप्त कर चिकित्सक बनना चाहती है और समाज की सेवा करना चाहती है. वे सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां और पिता के साथ गुरुजनों को देते हुये कहतीं हैं कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नही है. आज की बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंघा से कंघा मिलाकर चलने में सक्षम है. कठोर मेहनत, पक्का इरादा और लक्ष्य प्राप्ति के अखंड संकल्प के साथ अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन व अभिभावकों के सानिध्य में अपने उद्धेश्य की ओर अग्रसर होने की बात भी कहीं.
Home / ताजा खबर /
बेनीपट्टी /
मधुबनी
/ ऑटो चालक की बेटी सुप्रिया ने विज्ञान की परीक्षा में लाये 70 फिसदी अंक
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment