PropellerAds

हरलाखी में डूबने से दो बालक की मौत

हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में डूबने से दो बालक की मौत हो गयी। घटना हरिने व गंगौर गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिने गांव के विमलेश मंडल की पत्नी किसी काम से बालक को आंगन में खेलते हुए कर छोड़ बहार गयी थी। छोटा सा बालक खेलते-खेलते आंगन के पीछे खेत में जा गिरा। खेत में पानी भरा था। थोड़ी देर बाद उसको खेलता नहीं देख खोजबीन की गई। वह खेत के नाले में मृत पड़ा हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर गंगौर में एक गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक ललित साह का दो वर्षीय पुत्र था। बालक चापाकल के नजदीक खेलते-खेलते पहुंच गया और पानी से भरे गढ़े में गिर गया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में मातम है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment