झंझारपुर
थाने के सिमरा के पास एनएच 57 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक
युवक की मौत हो गयी। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अनुमंडलीय
अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
मृतक फुलपरास थाने के फुलपरास गांव निवासी गणेश ठाकुर का बेटा राहुल
ठाकुर बताया गया है। घायलों में फुलपरास के ही बीरेन्द्र यादव के बेटे
कृष्ण यादव व घनौजा निवासी उद्गार यादव के बेटे प्रभाष यादव हैं।
जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक से फुलपरास से मधुबनी बीए की परीक्षा
देने जा रहे थे। इसी बीच सिमरा के पास एक कुत्ते को बचाने के क्रम में
बाइक फिसल गई। तीनों सड़क पर ही गिर गए। उसी समय फुलपरास की ओर से आ रहे
ट्रक ने राहुल को कुचल दिया। दुर्घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो गई। बाल
कृष्ण व प्रभाष बुरी तरह जख्मी हो गए। झंझारपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर
पहंुची। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लायी।
थानाध्यक्ष बीडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा
गया है। अस्पताल पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर सनोवर खां ने बताया कि ट्रक चालक
के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 comments:
Post a Comment