एसएसबी
के कमला बीओपी के जवानों ने नेपाली गुमटी के निकट बाइक पर सवार दो युवकों
को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्तौल व तीन गोली बरामद किए गए।
बाइक भी जब्त कर ली गई। जब्त बाइक पर आगे आर्मी व पीछे पुलिस लिखा हुआ था।
गिरफ्तार किए गए युवकों में बासोपट्टी गमहरिया का सुजीत कुमार व देवेन्द्र
प्रसाद यादव है। दोनों को देवधा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। देवधा
थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपित का
आपराधिक रिकॉर्ड है। सुजीत विभिन्न थानों के कई मामलों में फरार चल रहा था।
वह मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में डकैती कांड का भी आरोपित है।
बासोपट्टी थाना क्षेत्र में छेडख़ानी का मामला भी उ स पर दर्ज है। जबकि,
देवेन्द्र जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गोलीकांड तथा हरलाखी थाना
क्षेत्र में बाइक लूट कांड, बासोपट्टी थाना क्षेत्र में लड़की अगवा कांड में
वांछित है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment