बेनीपट्टी
के पाली चौक के समीप उत्तरवारी टोल में वर्षो पूर्व लगे विधुत ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गयी है। चोरों ने गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर
को खोल कर क्वाइल एवं तेल की चोरी की है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने
जांच कर कार्रवाई करने के लिए आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष के
निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेन्द्र मिश्र, मुरली
झा आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी की जानकारी विभाग को दी गयी है। इधर
दो दिनों से इस टोले में बिजली आपूर्ति बाधित है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment