![]() |
| फोटो:- बेनीपट्टी एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एसपी दीपक वरणवाल, एसडीपीओ पुष्कर कुमार और अन्य |
बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल
प्रक्षेत्रों में चल रहे दूर्गा पूजनोत्सव और आनेवाले मुहर्रम पर्व में
विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मधुबनी एसपी दीपक वरणवाल ने बेनीपट्टी
एसडीपीओ कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश
दिये. इस दौरान एसपी श्री वरणवाल ने कहा कि पर्वों के दौरान बिना
अनुज्ञप्ति के किसी भी प्रकार का जुलुश नही निकाले जायें. यह सभी एसएचओ
सुनिश्चित करेंगे. अगर बिना अनुमति के जुलुश निकाले जाते हैं और उससे
सामाजिक सद्भाव बिगड़ती है या विधि व्यवस्था प्रभावित होती है तो संबंधित
थानाध्यक्ष जिम्मेवार होंगे. साथ ही पूर्व से चिन्हित किये गये
अतिसंवेदनशील स्थलों पर सद्भाव बिगाड़नेवाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीए
का प्रस्ताव भेजें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे. उन्होंने
प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि खासकर उच्चैठ मेले में इस बार पिछली
साल की अपेक्षा विशेष व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं के लिये कतार की
व्यवस्था की गयी है जिसकी निगरानी के लिये पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त किया
गया है. मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद होगी. अवांछित
और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेला
परिसर पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. माहौल और सद्भाव बिगाड़नेवाले तत्व
किसी भी सूरत में बख्शे नही जायेंगे. उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी के
अम्बेडकर चौक से उच्चैठ होकर और साहरघाट के बसबरिया चौक से उच्चैठ होकर बड़े
वाहनों का परिचालन पर रोक लगाने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिये
गये हैं. इन रूटों के बजाय अब भाया बसैठ होकर ही बड़े वाहनों का परिचालन
होगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पार्किंग की व्यवस्था में भी बदलाव किये
गये हैं. राजस्व की वसूली के लिये मेला परिसर में दक्ष व तेज तर्रार
पुलिसकर्मियों की तैनाती किये जाने का निर्देश एसडीपीओ को दिया.
अतिसंवेदनशील स्थलों पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. बता दें कि
समीक्षा बैठक के उपरांत एसपी श्री वरणवाल ने उच्चैठ जाकर मेला परिसर का
अवलोकन किया और कई दिशा निर्देश भी पुलिस कर्मियों को दिया. मौके पर
एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा, पुलिस
निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह, मधवापुर एसएचओ हरेंद्र कुमार,
साहरघाट के एसएचओ प्रेमलाल पासवान, खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश झा, हरलाखी के
संजय कुमार, अरेर एसएचओ कुणाल किशोर झा, बिस्फी के अमित कुमार, पतौना
ओपीध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी और औंसी एसएचओ मो. साजिद आलम सहित अन्य
पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.


0 comments:
Post a Comment