PropellerAds

गजबे हो गया भाई! एनडीए की शाशन में उसी के विधायक को धमकी, अब कहाँ गया जंगलराज............

मधुबनी: जब नितीश कुमार ने लालू यादव के साथ मिलकर सरकार बनायीं थी, तब बिहार में अगर किसी को चिंटी भी काटती थी तो विरोधी पार्टी कहती थी फिर से जंगलराज आ गया है क्योकि लालू का सरकार है। लेकिन अब शुशासन बाबु ने  एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना लिया है तो अब जंगलराज मंगलराज बन गया है। बता दें कि रालोसपा के विधायक को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिस विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है उनका नाम सुधांशु शेखर है और वे रालोसपा पार्टी से 31 हरलाखी विधानसभा के विधायक है। इस मामले में पटना के कोतवाली थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है। जिले के ही खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव निवासी भोला अंसारी ने विधायक को फोन पर गाली और धमकी दी है। उक्त बात की जानकारी देते हुए विधायक श्री शेखर ने बताया कि भोला अंसारी ने मेरे पैतृक गांव उतरा में एक महिला के साथ मारपीट की थी। उसी मामले को लेकर भोला अंसारी ने हमको फोन कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही  उसने यह भी कहा कि तुम्हारे घर को घेरकर परिवार समेत हत्या कर दूंगा। जिसके बाद हमने उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई हेतु पटना स्थित कोतवाली थाना में आवेदन दे दिया है। बता दें कि इससे पहले भी विधायक सुधांशु शेखर को अपराधियों ने धमकी दी थी। विधायक को 5 फरवरी 2017 को भी फोन पर जान से मारने धमकी मिली थी। विधायक ने बताया था कि धमकी देने वाले सीतामढी के पुपरी के रहने वाले हो सकते हैं।  इस बाबत साहरघाट थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: विक्रम भगत नागवंशी
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment