PropellerAds

डीएम ने पांच सीडीपीओ को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

मधुबनी: जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के पांच बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को दूसरे परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने संबंधी आदेश 22 सितंबर को जारी कर दिया है। रहिका की सीडीपीओ किरण कुमारी को खजौली, राजनगर की सीडीपीओ मंजू कुमारी को कलुआही व बाबूबरही, पंडौल की सीडीपीओ शशिप्रभा अग्रवाल को झंझारपुर, मधेपुर की सीडीपीओ बबीता कुमारी को लखनौर तथा बिस्फी की सीडीपीओ शोभा रानी को मधवापुर बाल विकास परियोजना कार्यालय के सीडीपीओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी संबंधित सीडीपीओ को डीएम ने निर्देश दिया है कि दो दिनों के अंदर अतिरिक्त आवंटित प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपना-अपना प्रभार सौंपना सुनिश्चित करेंगे। वहीं आवंटित प्रभारी सीडीपीओ को अपने कार्यों के अतिरिक्त आवंटित सीडीपीओ के कार्यों को अगले आदेश तक निष्पादन हेतु बिहार कोषागार संहिता 2011 की धारा- 84 के अंतर्गत निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्ति भी डीएम ने प्रदान कर दी है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment