PropellerAds

वेतन भुगतान को लेकर एक शिक्षक पिता, पत्नी व बच्चे के साथ बैठे आमरण अनशन पर

मधुबनी: आदेश के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण जयनगर प्रखंड के मवि गाढ़ा के प्रखंड शिक्षक अर¨वद कुमार पिता, पत्नी व बच्चे के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर गुरूवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशनकारी शिक्षक अरविन्द कुमार ने कहा कि पूर्व प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. अहसन ने वेतन भुगतान का आदेश दिया था, फिर भी विभाग छह माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया है। मैने वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों के समक्ष मैने लिखित व मौखिक अनुरोध किया। फिर भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। रुपये के अभाव में मैं अपने पिताजी का इलाज नहीं करवा पा रहा हूं। अब तो दुकानदार भी उधार देना बंद कर दिया है। जिससे पत्नी व बच्चों का पोषण करने में कठिनाई आ रही है। इसलिए बाध्य होकर हम अपने बीमार पिता व बच्चों सहित पत्नी को लेकर आमरण अनशन पर बैठ कर जिला शिक्षा पदाधिकारी से उचित न्याय का अनुरोध कर रहा हूं। अर¨वद के पिता बलदेव दास, पत्नी रामकली कुमारी ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाने व इलाज में कठिनाई आ रही है।
  • आदित्य झा लिखते है अपने फेसबुक वाल पर  

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment