PropellerAds

आरोपी पर कार्रवाई को लेकर धरना पर बैठे प्रखंडकर्मी

बेनीपट्टी: बाढ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षणकर्मियों के साथ स्थानीय लोागें के द्वारा कथित तौर पर गाली गलौज कर मारपीट करने व बाइक छीन लेने के मामले में कार्रवाई सुनिश्चत किये जाने को लेकर गुरुवार को प्रखंड कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया. धरना में शामिल कर्मियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने आक्रोश का इजहार किया. कर्मियों ने अरेर थाना पुलिस पर उक्त मामले में संलिप्त आरोपी के प्रति नरमी बरते जाने का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की. आक्रोशित कर्मियों ने इस मामले के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. प्रखंडकर्मियों ने बताया कि शीघ्र ही बाइक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गयी थी तो हमलोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे और चरणबद्ध आंदोलन चलाकर प्रशासन को कार्रवाई के लिये बाध्य करेंगे. वहीं आवास सहायक संघ के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र किशोर ने बताया कि बीते शनिवार को प्रखंड के नवकरही पंचायत में बाढ़ प्रभावितों व अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के सर्वेक्षण कार्य के दौरान नवकरही गांव निवासी जितेंद्र सिंह व शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्यरत सरकारी कर्मी राजू कुमार सदाय, देवनारायण राय व पंचायत रोजगार सेवक इंद्र कुमार पासवान के साथ के साथ न केवल गाली गलौज की बल्कि दौड़ा-दौड़ा कर भी पीटाई भी की. इस क्रम में आरोपियों ने संबंधित कर्मियों की एक बाइक भी छीन ली. संघ के सदस्यों ने जानकारी देते हुये बताया कि इस मामले को लेकर हम सभी एकजूटता के साथ जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की गूहार लगायी और उनके द्वारा प्राप्त निर्देशानूसार प्राथमिकी भी दर्ज करवायी. बावजूद पुलिस अब तक न तो बाइक ही बरामद कर सकी है न ही कोई सरकारी कागजात ही बरामद कर सकी है.बता दें कि धरना को रोजगार सेवक संघ व पंचायत सचिव संघ ने भी अपना समर्थन देते हुये आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. मौके पर पंचायत सचिव आनंद मोहन चैधरी, अनील साफी, मनोज कुमार राय, धीरेंद्र झा, अरुण सदाय, परमेश्वर राम, अमित झा, नंदन कुमार चैधरी, विकास कुमार, रामवृक्ष राम, पंकज पासवान, सुनील राम, सरिता कुमारी व राम प्रवेश राम सहित अन्य आवास सहायक, विकास मित्र और रोजगार सेवक भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment