बेनीपट्टी: अरेर
थाना क्षेत्र के लोहा चौक पर मनाये जा रहे विश्वकर्मा पूजनोत्सव समारोह
में मामूली विवाद को लेकर चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है. मिली
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात में पूजा स्थल के समीप दो पक्षों में
मामूली विवाद हो गया और देखते ही देखते कलुआही गांव के हरिपुर स्थित काजी
टोल निवासी मो. इब्रान ने चाकूबाजी शुरु कर दी. जिसमे अरेर थाना क्षेत्र के
बिजलपुरा गांव निवासी अजित कामती, सोनू मंडल और विकास पासवान गंभीर रुप से
घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया,
जहां घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं अजित कामती के बयान पर अरेर थाना में
मो. इब्रान सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत
पूछे जाने पर अरेर एसएचओ कुणाल किशोर झा ने बताया कि मो. इब्रान को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है शेष आरोपियों की तलाश जारी है. साथ ही
मामले की गहन जांच किये जाने की बात भी कही.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment