PropellerAds

जविप्र की दुकान का किया औचक निरीक्षण

झंझारपुर: एसडीओ विमल कुमार मंडल ने शनिवार को महासिंह हसौली पंचायत के दो जविप्र विक्रेता के दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आयी। एसडीओ की गाड़ी देखते ही दोनों डीलर दुकान छोड़ कर भाग गये। एसडीओ ने बताया कि उन्होंने पहले खोर-मदनपुर के डीलर अब्दुल हसन की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर जविप्र विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को केरोसिन दिया जा रहा था। जैसे ही उन्होंने गाड़ी देखी वे वितरण छोड़ भाग गये। उपभोक्ताओं ने उन्हें जानकारी दी कि प्रति कार्ड दो लीटर किरासन तेल दिया जाता है जबकि 25 रुपये प्रति लीटर की दर से पैसा दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने बेहरा के डीलर रामचन्द्र झा की दुकान का निरीक्षण किया। जैसे ही दुकान पर पहुंचे कि जविप्र विक्रेता भाग गये। डीलर के पुत्र ने बताया कि जुलाई व अगस्त माह का खाद्यान्न गोदाम प्रबंधक नहीं दिया है। एसडीओ ने बताया कि दोनों विक्रेताओं के भाग जाने के कारण किसी प्रकार के कागजात की जांच नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि दोनों जनवितरण प्रणाली विक्रेताओ के विरुद्ध आगे कारवाई की जा रही है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment