मधेपुर: प्रखंड
के सूड़ी समाज मध्य विद्यालय मधेपुर बाजार के 13 शिक्षकों ने विद्यालय के
प्रभारी प्रधानाध्यापक पर शिक्षकों के साथ कथित तौर पर भेदभावपूर्ण व्यवहार
करने का आरोप लगाया है। इस बाबत अजय, अमर कुमार झा, टुनटुन साह सहित 13
शिक्षकों ने बीईओ, बीडीओ, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों को संयुक्त
हस्ताक्षरित शिकायती गुहार भेजकर प्रधानाध्यापक पर मनमर्जी करने तथा एमडीएम
योजना के संचालन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। प्रभारी एचएम
कपलेश्वर साफी ने बताया कि उनपर लगाया गया सभी आरोप मनगढ़ंत व बेबुनियाद है।
विद्यालय का संचालन बिल्कुल सही-तरीके से किया जाता है। विद्यालय के
अधिकांश शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। ये शिक्षक बातचीत में मशगूल रहते
हैं। इस रवैये से विभाग को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment