PropellerAds

दहेज हत्यारोपी गिरफ्तार

बेनीपट्टी: स्थानीय थाना क्षेत्र के छोलकाढ़ा गांव निवासी रामलाल मुखिया को बेनीपट्टी थाना पुलिस ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार राम लाल मुखिया सहित पांच लोगों पर सीतामढ़ी जिले के बेलसंड गांव निवासी कामेष्वर मुखिया ने बेनीपट्टी थाना में कांड संख्या 186/17 दर्ज करवयी थी. तब से वह लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने विशेष रणनीति बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है. वहीं दूसरी ओर अरेर थाना क्षेत्र के बलाइन गांव से अरेर थाना पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बलाइन गांव निवासी राम अवतार सहनी पर न्यायालय में वाद चल रहा है और वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे. इस संबंध में अरेर एसएचओ कुणाल किशोर झा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment