PropellerAds

छठ घाटों पर रहेगी प्रशासन की नजर, 111 घाट चिन्हित

बेनीपट्टी: छठ महापर्व को लेकर बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन ने प्रखंड क्षेत्र के संसारी पोखर सहित अन्य गांवों का परिभ्रमण कर तालाब घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने घाटों की साफ सफाई कराये जाने के लिए स्थानीय यूवकों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में साफ सफाई खास अहमियत रखती है. इस अवसर पर समाज के हर लोगों को अपने तालाव घाटों की साफ सफाई करनी चाहिये. वहीं एसडीएम ने पर्व से पूर्व तालाब के किनारे बांस बैरेकेटिंग लगवाये जाने और रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था करने, सभी छठ घाटों पर दंडाधिकारी के साथ चार एक के अनुपात में पुलिस बल की तैनाती किये जाने का निर्देश देते हुए विशेष रुप से निगरानी किये जाने का निर्देश दिया. एसडीएम ने सीओ को सभी घाटों पर गोताखोर व नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. छठ पर्व के दौरान विशेष तौर पर सावधानी बरते जाने की बात भी कहीं. वहीं उन्होंने कहा कि घाट के समीप किसी भी हाल में पटाखे की बिकी्र नही होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान अक्सर असावधानी के कारण बच्चें पटाखे का शिकार हो जाया करते हैं, जिससे बचने व बचाने की जरुरत है. साथ ही एसडीएम ने पर्व के दौरान पीएचसी परिसर में चिकित्सकों की तैनाती करने व एंबुलेंस को तैनात रखे जाने का भी निर्देश प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को देने के साथ ही मौजूद अधिकारियों को पर्व को लेकर एहतियातन बरते जाने समेत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. वहीं उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगा और अनुमंडल प्रशासन बारीकी से छठ घाटों पर नजर रखेगी. पर्व के दौरान उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निबटेगी. उन्होंने आम लोगों से भी साथ ही छठ पूजा समिति के लोगों के द्वारा घाटों पर एनाउंसिंग की व्यवस्था करने के साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील की. बताते चलें कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के संसारी पोखर, गंभहरिया घाट, गंगुली घाट, बसैठ घाट, केसुली, धोबीटोल, सरिसव, पाली घाट, शाहपुर घाट व करहारा स्थित धौंस सहित कुल 111 घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां छठ पर्व मनाया जाना है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment