PropellerAds

सूदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य रहेगा जारी: विधायक

13 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की विधायक ने रखीं आधारशीला 
बेनीपट्टी: पिछले दो सालों में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक
कार्य कराये गये हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिये हम संकल्पित हैं. खासकर वैसे सूदूर ग्रामीण क्षेत्र जिसमें विकास कार्य अब तक नही हो सके
हैं, हमारा प्रयास है कि वैसे क्षेत्रों में भी विकास कार्य धरातल पर उतर सके. क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें अपना प्रतिनिधि बनाने का काम किया है, हम उनके विश्वास पर खड़े उतरना चाहेंगे. अपने अनुसंशा पर जितना संभव हो सकेगा हम विकास कार्य की गति को बनाये रखना चाहेंगे. ये उक्त बातें बेनीपट्टी विधायक भावना -हजया ने प्रखंड क्षेत्र के परकौली गांव स्थित रणटोल में बननेवाली सामुदायिक भवन निर्माण के शिलान्यास करने के दौरान पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी विधानसभा को विकसित विधानसभा में तब्दील करने के सपने को हम साकार करने का काम करेंगे. पूर्व में भी महागठबंधन की सरकार में कई उल्लेखनीय विकास कार्य हुये हैं, जो क्षेत्र का कायाकल्प करने में सहायक सहायक साबित होगा. बता दें कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से तकरीबन 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा और इतनी ही राशि से नागदह बलाइन गांव के कुशमौल गांव में भी सामूदायिक भवन का निर्माण होगा. उक्त दोनों निर्माण कार्य के लिये विधायक ने आधारशीला रखीं. विधायक ने यह भी कहा कि यह इस क्षेत्र की जनता का पूर्व से मांग थी, जिसे हमने अपने स्तर से अनुशंसा कर निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाने का काम किया है. निर्माण कार्य के प्रारंभ होने से ग्रामीणों के साथ साथ हमें भी अपार खुशी हो रही है कि हम विकास कार्यों को लेकर हमेशा प्रतिबद्धबताते चलें कि चहारदीवारी निर्माण होने से सामुदायिक भवन के साथ-साथ बजरंगबली मं रहे हैं और आगे भी हमारी प्रतिबद्धता इसी प्रकार बनी रहेगी. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सुभाष -हजया ननकू, वैद्यनाथ -हजया, मिहिर कुमार -हजया, सुदरकांत -हजया, योगी यादव, राजेंद्र यादव, विंदेश्वर साह, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, विजय यादव, हीरालाल यादव व रामबाबू यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment