बेनीपट्टी: प्रखंड क्षेत्र के अरेर स्थित बच्चा -हजया उच्च विद्यालय परिसर में बिहार ग्रामरक्षा दल के सदस्य संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक ब्रहंपुरा पंचायत के मुखिया अजीत पासवान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ग्राम रक्षा दल केसदस्यों के दशा व दिशा पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुये ग्राम रक्षा दल संघ के जिला अध्यक्ष रामप्रसद राउत ने कहा कि ठं-सजया गरमी व बरसात के साथ ईद, मोहर्रम, होली, दीपावली व छठ जैसे महापर्वों में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के अलावे सामान्य दिनों में भी सरकार के मद्य निषेद्य अभियान को धरातल पर उतारने में ग्राम रक्षा दल के सदस्य अपनी कर्मठता का परिचय देते हुये अपनी भूमिका का निर्वहन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का काम करते रहे हैं. भीषण ठंड में भी बिना किसी बुनियादी सुविधाओं के दल के सदस्य घोर अंधेरी रातों में अपनी सेवा देने का काम करते रहे हैं, बावजूद सदस्य अपनी भविष्य को लेकर चिंतित रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं से मरहुम रहे हैं. लिहाजा उनके बाल बच्चें का भरण पोषण कैसे होगा अब यह एक यक्ष सवाल सा बनता प्रतीत हो रहा है. सरकार हम सभी सदसयों के ्रपति उदासीन है, जबकि अन्य राज्यों में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को सम्मानजनक मानदेय के साथ अन्य सुविधायें
बहाल की जा चुकी है. उन्होंने पूर्व एसडीपीओ निर्मला कुमारी को धन्यवाद का पात्र करार देते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में स्थानीय लोगों के सहयोग से ही सही पर कुछ सदस्यों के लिये कंबल, टॉर्च भिसिल व पोशाकें उपलब्ध करायी गयी थी, पर उनके तबादले के बाद एक बार फिर से ये सदस्य अपने आप को उपेक्षित महसुस कर रहे हैं. वहीं मुखिया अजीत पासवान ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के सकारात्मक उर्जा के कारण पिछले दो सालों से क्षेत्र में सामान्य अपराध के नियंत्रण करने में सफलता मिल सकी है. ये सदस्य रात रात भर जाग कर विभिन्न पूजा समारोह सहित सामाजिक कार्यों में समाज व प्रशासन को सहयोग देते रहे हैं, ताकि समाज मं हमेशा विधि व्यवस्था व अमन चैन बना रहे. इनके मानदेय की बात तो दूर अन्य बूनियादी आवश्यकताओं की भी पूर्ति नही हो पा रही है, जबकि ये जान पर खेलकर स्थानीय प्रशासन के साथ सभी प्रकार के चूनौतियों का सामना करते रहे हैं. सरकारी सहायता के अभाव में इनकी ग्राम रक्षा दल के सदस्य को शारीरिक, आर्थिक, मानसिक व सामाजिक संकट का सामना करना पड़ता है. इन सदस्यों की बदहाली को दूर करने की जरुरत है. बता दें कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना के माध्यम से आंदोलन का शंखनाद करेंगे. इनकी मांगों में मानदेय, पोशाक व वैद्य पहचान पत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने, बिहार ग्राम रक्षा वाहिनी के तर्ज पर बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्य के लिये नियुक्ति नियोजन नियमावली बनाने, रात्री गश्ती के दौरान सदस्यों को किसी प्रकार की घटना का शिकार होने पर जिम्मेदारी तय करने व प्रशिक्षण केउपरांत उससे संबंधित सुविधा टार्च, लाठी, सीटी, वर्दी, पहचान पत्र आदि मूहैया कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया जायेगा. मौके पर संजीव ठाकुर, दिलीप साह, मो. अब्दुल खैर, मो. हामीद, रामचंद्र राम, मो. जूबैर, अब्दुल वाहिद, मो. मोहिउद्दीन, प्रबोध यादव, रामदुलार यादव, प्रबोध राम, नरसिंह मंडल, रामप्रीत यादव व रामप्रसाद यादव सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद थे.

0 comments:
Post a Comment