बेनीपट्टी: स्थानीय थाना परिसर में छठ पर्व की तैयारी को लेकर एसडीएम मुकेश रंजन की अध्यक्षता में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें घाटों की साफ सफाई कराये जाने, घाट पर बिजली की समुचित व्यवस्था किये जाने और घाट के समीप पटाखा बिक्री नही किये जाने समेत अन्य विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. इस दौरान एसडीएम श्री रंजन ने कहा पर्व के दौरान सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती किये जायेंगे. सभी तालाब घाटों पर जहां पर्व होना है, उस पर बांस बल्ले के सहारे बैरेकेटिंग कराने की जरुरत है और पानी की गहराई या अन्य आवश्यक जानकारी को लेकर हमेशा ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरीये प्रचार प्रसार कर हादसे पर नियंत्रध करने की भी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सभी खतरनाक घाटों पर प्रशासन के द्वारा गोताखोरों व नाव की तैनाती भी की जायेगी. आपदा से निबटने के लिये एनडीआरएफ की छह सदस्यीय दो टीम अनुमंडल कार्यालय में उपलब्ध रहेगी. वहीं उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से अपील की है कि संभव हो तो घाट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये जायें, ताकि उपद्रवी तत्वों की पहचान कर सख्ती से निबटा जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि छठ पर्व मिथिलांचल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें लोगों की आत्मा से जूड़ाव होता है. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सभी लोग प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे. बैठक में पर्व के दौरान खाली पड़े घर की सतत निगरानी करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया. जहां खाली घर का लाभ ले चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की संभावना ब-सजय़ सकती है. मौके पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बीडीओ डा. अभय कुमार, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्र, पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह, जिप सदस्या खुशबू कुमारी, उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, पंसस संतोष कुमार चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, बेतौना पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभात कुमार कर्ण उर्फ बबलू, सरपंच शौकत अली नूरी, कमल बैठा, विजय यादव, प्रेमशंकर राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार -हजया सुगन, काशीनाथ-हजया मंगल व कालिशचंद्र -हजया कन्हैया समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.
Home / ताजा खबर /
बेनीपट्टी /
मधुबनी
/ छठ पर्व के दौरान हर तालाब घाटों पर होगी गोताखोर की तैनाती:एसडीएम
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment