PropellerAds

हरलाखी के एक ज्वेलरी दुकान में चोरी

हरलाखी (मधुबनी): भारत-नेपाल की सीमा पर अवस्थित हरलाखी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना हुई है। एक ओर प्रखंड क्षेत्र के हरिणे गांव में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी के दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार कृष्णा ठाकुर ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान के छत का एस्बेस्टस काटकर  दुकान में चोरी करने के नियत से प्रवेश किया, परंतु सारा पैसा व जेवरात सेफ में होने के कारण चोरों से सेफ नहीं टूट सका। जिसके कारण उनका सामान चोरी होने से बच गया। वहीं दूसरी ओर चोरों ने हरलाखी थाना क्षेत्र के ही उमगांव के अंडा के थोक विक्रेता के दुकान में दिवाल काटकर सेंधमारी कर दुकान में रखा गल्ला चोरी कर लिया। दुकानदार मो. खलील के अनुसार गल्ले में  हजारों रुपये नकद राशि थी। घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दुकानदार ने बताया कि गत महीनें में भी उनके दुकान में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस को जानकारी देने के बाद गश्ती बढ़ा दी गयी थी। बावजूद चोरी की घटना हुई है। 

उधर लगातार दो चोरी के मामले पर मुखिया दयानंद झा ने बताया कि हरलाखी में अचानक चोरी के मामले बढ़ गये है। लोगों में असुरक्षा का भावना बन गया है। जबकि स्थानीय पुलिस के साथ एसएसबी की गश्ती भी होती है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस ने गश्ती तेज करने की मांग की है। उधर एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी के मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment