PropellerAds

शादी के बाद पत्नी से मन भर गया तो भाई के साथ मिलकर करने लगा ये गंदा काम

मधुबनी: मधुबनी जिला निवासी दो युवक को नोएडा पुलिस ने एक संगीन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा में युवक द्वारा अपनी पत्नी को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक पीड़ित युवती को नेपाल से अगवा करके लाया था और यहां उससे शादी कर ली। इसके बाद आरोपी अपने दोस्त की मदद से अपनी खूबसूरत पत्नी से वेश्यावृत्ति कराने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती के मुताबिक, बिहार के मधुबनी जिले का निवासी नवीन सिंह ने 5 साल पहले उसे नेपाल से अपहरण करके लाया था और मारपीट कर उससे शादी कर ली। युवती का कहना है कि नवीन शुरु में हर रोज उससे दुष्कर्म किया करता था। शादी के दो साल बाद उसे एक बेटा हो गया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी नवीन कुछ दिन पहले उसे यह कहकर मुंबई ले गया कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन मुंबई पहुंचने पर उसके देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म करना शरु कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले नवीन और सन्नी युवती को लेकर नोएडा आए और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। कुछ दिनों बाद युवती ने मौका पाकर इस महीने 1 अक्तूबर को चाइल्ड हेल्पलाइन को कॉल किया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम युवती को अपने साथ लेकर गई है। पीड़ित युवती 2 माह की गर्भवती है। 
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment