PropellerAds

महंगाई पर भारी पड़ रहा छठ पर्व का उत्साह

मधुबनी: दीपावली का पर्व संपन्न होते ही छठ पर्व की चहल पहल बाजारों में सजने लगती है. अब लोग खरीददारी के लिये बाजार पहुंचने लगे हैं. वहीं पर्व को ले बाजार में फल, फूल व पटाखें की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ ब-सजय़ने लगी है. बड़ी संख्या में दूकानदार केला, नारियल व अन्य फलों से बाजार पटने लगे हैं. अभी से ही केले, सेव, संतरा व नारियल की दूकानों पर लोंगों की भीड़ उमरने लगी है. बता दें कि ब-सजय़ती मंहगाई को लेकर दीपावली जैसे महापर्व को लेकर भी लोगों में उत्साह नही देखा जा रहा था, लेकिन दीपावली पर्व के संपन्न होते ही धीरे-ंउचयधीरे खरीददारी में भी तेजी दिखने लगी है. अहले सुबह से ही अब सभी बाजारें सजने लगी है और सुबह से ही देर शाम तक लोंगों का बाजार आने जाने का सिलसिला जारी है. हालांकि मंहगाई का पूरा असर इन दोनों पर्वों पर भी पड़ने की पूरी संभावनायें व्यक्त की रही थी, पर छठ पर्व के उत्साह पर मंहगाई का कोई खास असर नही देखा जा रहा है. लोग हर साल की भांति इस बार भी खरीददारी में ब-सजय़ च-सजय़ कर दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं. वहीं ग्रामीण विश्वनाथ ठाकुर, सुरेश पंडित, आनंद मोहन -हजया, सुधाकर -हजया, कमल कुमार -हजया व मुकेश कुमार -हजया सहित कई लोगों ने बताया कि हर साल के अपेक्षा इस बार हर चीजें मंहगी हो गयी है, पर लोगों के उत्साह में कोई कमी होती नही दिख रही है. इन सबके बावजूद मंहगाई पर छठ महापर्व का उत्साह लोगों पर भारी परता दिख रहा है. वहीं कई लोगों ने कहा कि हर चीज बाहर के बाजारों से खरीदनें के कारण अब गरीबों के वश में पर्व की सभी सामाग्रियों को खरीदना नही रहा, फिर भी जहां तक बन पडेगा लोग खरीददारी करने से नही चुकेंगे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment