हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो का अधिकारियों ने लिया जायजा। इस दौरान बीडीओ एम् राय, अंचलाधिकारी शशिभूषण प्रसाद सिंह, प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ़ बाला जी व हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दलबल के साथ गंगौर, फुलहर, परसा, पिपरौन, उमगांव, हरलाखी, करुणा विशौल समेत अन्य गांवो का भ्रमण कर छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजक समिति को घाट के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था व आम लोगो की जागरूकता समेत अन्य दिशा निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान गंगौर में जानकारी देते हुए बीडीओ श्री राय ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हम एक अधिकारियों की टीम बनाकर घाटो का जायजा लिए है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो जाये, इसके लिए आयोजक समितियो को आवश्यक निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि छठ घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही छठ के दौरान पुलिस लगातार गश्त भी करेगी। वही आमलोगों से भी हम अपील करते है कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएंगे तथा किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सुचना करें। ताकि ससमय पुलिस स्थिति को संभाल सके। मौके पर गंगौर मुखिया शिवचंद्र मिश्रा, मदन राम, मो. उबेद समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment