PropellerAds

मिथिला विभूति से हरलाखी के लड़कियां हुई सम्मानित

हरलाखी(मधुबनी): बेनीपट्टी के नवकरही गांव में आयोजित मिथिला विभूति पर्व समारोह कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य कर रही हरलाखी के दो लड़कियों को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज को जागरूक करने का काम कर रही जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व जनाधिकार पार्टी के छात्र परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर गांव के पूर्व मुखिया अनीता देवी की पुत्री प्रिया राज को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन बेटियों को बेहतर कार्य करने को लेकर आंगनबाड़ी सेविका महासंघ के जिलाध्यक्ष के द्वारा शॉल भेंट कर किया गया और सम्मान पाने में इस कार्यक्रम में यह पहली दो लड़कियां थी। सम्मान पाने के बाद बिट्टू कुमारी मिश्रा व प्रिया राज ने बताया कि आज हम बेहद खुश और बहुत खुशनसीब है कि हमें इस सम्मान के लायक समझा और हमें सम्मानित किया। आज सच में विश्वास हो गया कि आज भी हमारे मिथिला में बेटियों को एक उच्च दर्जा दिया जा रहा है। आज अगर हम बेटियां चाहे तो समाज में बड़े से बड़े क्रांति ला सकते है। इसलिए हम बेटियों को जागरूक होकर आगे आना होगा और अपने सम्मान की हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी। तब जाकर यह मिथिला का बेहतर विकास या कहे सम्पूर्ण विकास हो पाएगा और इस लड़ाई में हम अपनी बहनो को आगे लाकर रहेंगे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment