हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी रालोसपा विधायक सुधांशू शेखर ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो का निरिक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उतरा, साहरघाट, गंगौर, फुलहर, परसा, पिपरौन, उमगांव समेत अन्य गांवो का भ्रमण कर छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आयोजक समिति से तैयारी की स्थिति का जायजा लिया। जायजा के दौरान आयोजक समिति को घाट के निर्माण, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व आम लोगो की जागरूकता समेत अन्य दिशा निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान गंगौर में जानकारी देते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हम अपने कार्यकर्ताओ के साथ घाटो का जायजा लिए है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो जाये, इसके लिए आयोजक समितियो को आवश्यक निर्देश दिया गया है। साथ ही घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने को लेकर स्थानीय अधिकारी को भी निर्देश दिए है। पुलिस के द्वारा छठ घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की जानी है। साथ ही छठ के दौरान पुलिस लगातार गश्त भी करेगी। वही आमलोगों से भी हम अपील करते है कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएंगे तथा किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस या हमें सुचना करेंगे। ताकि ससमय स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। मौके पर छोटे यादव, उतरा में अशोक महतो, सुरेन्द्र सदा, ब्रह्मदेव यादव, बैधनाथ पासवान, कृष्णा कुमार, विजय पासवान, अशोक पासवान, श्रवण पासवान, अवधेश महतो, मनोज कुमार व शिव प्रसाद महतो समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment